Showing posts with label सौभाग्य में वृद्धि. Show all posts
Showing posts with label सौभाग्य में वृद्धि. Show all posts

Sunday, August 28, 2016

फेंगशुई कछुआ


फेंगशुई – जानिए किस धातु के कछुए को रखने से होता है क्या फायदा


आज-कल कई अलग-अलग धातुओं, आकार और रंग के कछुए आने लगे हैं। ऐसे में इस बात को समझना और उसका पालन करना बहुत जरुरी है कि कौन-सी इच्छा को पूरा करने के लिए किस धातु का बना कछुआ घर, दूकान या ऑफिस में रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार अलग-अलग धातु से बने कछुए, विभिन्न परिणाम देते हैं।

वास्तु शास्त्र और फेंगशुई दोनों में ही कछुए को बहुत शुभ माना जाता है। कछुए में नेगेटिव एनर्जी को खत्म करके पॉजिटीव एनर्जी बढ़ाने की अद्भुत ताकत मानी जाती है। कछुआ घर में होने से मन के लिए शांति और जीवन के लिए धन ले कर आता है। कछुए के घर में होने से कई प्रकार के लाभ होते हैं।

फेंगशुई के अनुसार घर में कछुआ रखने से घर के सदस्यों की उम्र लंबी होती है और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है, इसलिए घर या ऑफिस में इसका होना लाभदायक माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार कछुआ या कछुए की प्रतिमा रखने के लिए उत्तर दिशा शुभ मानी जाती है।

क्लेश खत्म करने के लिए : - यदि घर के सदस्यों में आए दिन लड़ाई-झगडे होते रहते हैं तो घर में 2 कछुओं का जोड़ा रखना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच चल रही अनबन ख़त्म हो जाएगी और प्यार बढेगा।

धन प्राप्ति के लिए : - इसके अलावा कछुआ धन प्राप्ति का भी सूचक माना गया है। यदि किसी को धन संबंधी परेशानी हो, तो उसे क्रिस्टल वाला कछुआ लाना चाहिए। इसे वह अपने कार्यस्थल या तिजोरी में भी रख सकते हैं।

नया व्यापार शुरू करने पर : - यदि आपने नया व्यापार शुरू किया है या करना चाहते हैं तो नई दूकान में चांदी का बना कछुआ रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यापार को किसी की बुरी नज़र नहीं लगाती।

परीक्षा में सफलता के लिए : - आजकल बच्चों के साथ-साथ बड़े भी अपनी नौकरी में प्रमोशन पाने के लिए आए दिन परीक्षा की तैयारी करते रहते हैं, ऐसे में पीतल का बना कछुआ आपको सफलता पाने में मदद करेगा।

बिजनेस में तरक्की के लिए : - बिजनेस या ऑफिस में लगातार हो रहे नुकसान को रोक, तरक्की के अवसर पाने के लिए मेटल का कछुआ रखना चाहिए। इसे दूकान-ऑफिस के अलावा अपने बेडरूम में भी रखा जा सकता है।

बीमारियों से बचने के लिए : - अगर घर में आए दिन किसी न किसी तरह की बीमारियां होती रहती है तो इससे बचने के लिए घर में मिटटी का बना कछुआ रखना सबसे अच्छा माना जाता है।

संतान प्राप्ति के लिए : - एक ख़ास प्रकार का कछुआ जिसकी पीठ पर बच्चे कछुए भी हों, उसे संतान प्राप्ति के लिए ख़ास माना जाता है। जिस घर में संतान ना हो या जो दंपत्ति संतान सुख से वंचित हों, उन्हें इस प्रकार का कछुआ अपने घर में रखना चाहिए।

how to get success in exam how to remove the family disputes how to get success in new business how to earn money. how to get handsome money how to get free money Feng Shui Tips, Tortoise, Hindi, For Health, Feng Shui Tips, Tortoise, Hindi, For new business, Feng Shui Tips, Tortoise, Hindi, For Exams, Feng Shui Tips, Tortoise, Hindi, For Grah shanti, Feng Shui Tips, Tortoise, Hindi, Business, Vyapar, Feng Shui Tips for Tortoise, Hindi, Vastu upay, Feng Shui Tips, Tortoise, Hindi, Money Gain, Dhan Prapti, Feng Shui Tips for Tortoise, Hindi, Vastu upay, Feng Shui Tips for Tortoise in Hindi : prevention from diseases how to get kids at home how to create baby Searches related to feng shui tips feng shui tips in hindi feng shui tips for money feng shui tips for home feng shui tips for office feng shui tips for wealth feng shui tips for love feng shui tips for bedroom feng shui tips 2016 Searches related to फेंगशुई टिप्स फेंगशुई टोटके फेंगशुई के उपाय फेंगशुई वास्तुशास्त्र फेंगशुई क्या है फेंगशुई मछली फेंगशुई मराठी विंड चाइम सफलता के लिए फेंगशुई टिप्स नाम, दौलत और रूतबा पाना है तो अपनाइये यह फेंगशुई , अनबन ख़त्म, धन प्राप्ति ,परीक्षा में सफलता ,बिजनेस में तरक्की , बीमारियों से बचने , संतान प्राप्ति how to get conceive how to prevent from diseases how to grow the business.

free dogecoin mining